{"_id":"686430af57945f3c5a0a4ed4","slug":"footpaths-were-built-to-deal-with-traffic-jams-illegal-parking-became-a-hindrance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138733-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जाम से निपटने के लिए बनवाया फुटपाथ, अवैध पार्किंग बनी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जाम से निपटने के लिए बनवाया फुटपाथ, अवैध पार्किंग बनी रोड़ा
Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के गन्ना तिराहा के पास मार्ग के किनारे खड़े प्राइवेट वाहन। संवाद
- फोटो : चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा व बिखरा पड़ा सामान । संवाद
पीलीभीत। जाम से निपटने से लिए शहर के गन्ना तिराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भले ही फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू किया गया हो, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से यहां अवैध रूप से बनीं पार्किंग राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। ऐसे में यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए तमाम नियम बनाए जाते हैं, लेकिन इनका पालन कराने में जिम्मेदार दिलचस्पी नहीं लेते। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह अवैध रूप से पार्किंग बन गईं हैं, जो मुख्य सड़कों पर जाम का कारण बन रही हैं।
शहर के गन्ना तिराहे से स्टेशन पर जाने वाले मार्ग पर निजी अस्पताल, डाकघर, शुगर मिल, कई स्कूल हैं। इस कारण मार्ग पर काफी यातायात रहता है। इस कारण जाम की समस्या भी बनी रहती है। समस्या को दूर करने के लिए गन्ना तिराहा से लेकर स्टेशन तक फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में मार्ग के एक किनारे पर फुटपाथ बनाने का कार्य चल भी रहा है, लेकिन अवैध रूप से बनीं पार्किंग दिक्कत पैदा कर रहीं हैं। इससे मार्ग भी सकरा हो गया है।
विज्ञापन
आलम यह है कि इस मार्ग पर दिन में तीन से चार बार जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में हादसे का खतरा भी बना रहता है। बावजूद इसके जिम्मेदार अवैध रूप से बनी पार्किंग नहीं हटवा पा रहे।