{"_id":"65cd333640fe4101060a9974","slug":"footpath-missing-due-to-encroachment-jam-due-to-e-rickshaw-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112085-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अतिक्रमण से फुटपाथ गायब, ई-रिक्शा से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अतिक्रमण से फुटपाथ गायब, ई-रिक्शा से लगता जाम
Thu, 15 Feb 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली गेट से लोहामंडी तक जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के चलते फुटपाथ ही गायब हो गया है। पैदल हो या फिर वाहन सवार बीच सड़क पर ही चलता है। यही नहीं ई-रिक्शा के खड़े होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा। यह एक दिन का नहीं, बल्कि रोज का हाल है। यह सब जानने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर में वैसे तो अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाता है। इस अभियान की महज खानापूर्ति ही हो पाती है। जहां पर सबसे अधिक समस्या रहती है, वहां पर अधिकारी पहुंच ही नहीं पाते। अतिक्रमण से सिकुड़ती सड़कों को लेकर जब लोहामंडी की पड़ताल की गई तो यहां पर हालत बहुत खराब थी। लेागों ने दुकान के अंदर और बाहर फुटपाथ पर अपना सामान सजा रखा था। इससे फुटपाथ गायब ही हो गया था।
फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से पैदल गुजरने वाले को भी बीच सड़क से होकर जाना पड़ रहा था। यही नहीं ग्राहकों को सड़क पर ही खडे होकर खरीदारी करनी पड़ रही। फुटपाथ पर कब्जा होने से दोपहर में सड़क की चौडाई कम हो जाती है। साथ ही ई-रिक्शा वालों ने भी सड़क पर खडे होकर स्थिति और खराब कर दी। इससे पूरे दिन लोगों को सामान लेकर जाम से जूझना पड़ता है। ऐसा यहां पर विशेष दिनों में नहीं बल्कि रोजाना ही देखने को मिलता है।