फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Food at weddings increased indigestion

Pilibhit News: शादियों में खानपान ने बढ़ाई बदहजमी

Wed, 11 Feb 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Food at weddings increased indigestion
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। शादी-समारोह में परोसे जा रहे भोजन और देर रात तक कार्यक्रमों में सहभागिता से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। इससे उनकी सेहत बिगड़ रही है। शादी-समारोह में खाना खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी -दस्त, बदहजमी की समस्याएं बढ़ी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 45 से 50 मरीज पेट से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सहालग के दिनों में रोजाना शादियां व अन्य मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। लजीज पकवान खाने की होड़ में मेहमान अपनी सेहत का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं। खासतौर पर पनीर, मैदा की रोटी, चाउमीन, चाट, रायता व मिठाइयां मनमर्जी से खाने के बाद लोगों को डायरिया, दस्त, उल्टी आने व एसिडिटी की शिकायतें हो रही हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 50 मरीज की पेट में खराबी से कमजोरी, डायरिया, उल्टी, बदहजमी आदि के देखे गए, जबकि अन्य दिनों में यह संख्या रोजाना दस के आसपास रहती है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कुछ मरीजों को पेट की समस्या पर अल्ट्रासाउंड कराने का भी परामर्श दिया। पेट संबंधी समस्या के ज्यादातर मरीजों ने देर रात बरात में खानपान की बात बताई। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श व दवाओं के साथ कुछ दिन घर में बिना तेल-मसाले के भोजन का सेवन करने की सलाह दी। चिकित्सक मेडिसिन डॉ. विनीत बंसल ने बताया कि समय पर इलाज न मिलने पर डिहाइड्रेशन व गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पेट में समस्या लगते ही मरीजों को ओआरएस जरूर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- शादी समारोहों में ताजा और गरम भोजन ही करें।
- पनीर, चाउमीन, पास्ता, रायता आदि के सेवन से बचें।
- रात में पेट में दर्द आदि की समस्या पर ओआरएस घोल पी लें।
- शादियों में भी हल्का भोजन लें।
- अधिक पेट समस्या पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed