फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Following the furore over Llurikedha Brha polling station

ललौरीखेड़ा ब्लाक के बरहा मतदान केंद्र पर हंगामा

Tue, 01 Dec 2015 11:50 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 01 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Following the furore over Llurikedha Brha polling station

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को हुए मतदान के दौरान दो ब्लाकों में ललौरीखेड़ा ब्लाक का बरहा मतदान केंद्र खासा चर्चित रहा। डीएम के निर्देश पर प्रधान पद प्रत्याशी के भाई समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मतदान केंद्र की परिधि में खड़े दो वाहन कब्जे में ले लिए। वहीं ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाकर खूब हंगामा हुआ। इस कारण दोपहर बाद से शाम तक मतदान केंद्र पुलिस छावनी बना रहा।

विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक का बरहा मतदान केंद्र आठ बूथों के लिहाज से दूसरे चरण का सबसे बड़ा मतदान केंद्र रहा। यहां सुबह सात बजे से ही छत्रपति शिवाजी कालोनी, श्रीराम कालोनी, जोशी कॉलोनी, राजीव कालोनी, बरहा व रेलवे कालोनी के लोग वोट डालने के लिए पहुंचने लगे। सुबह करीब नौ बजे डीएम मासूम अली सरवर ने मतदान केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक प्रत्याशी के भाई को बूथ के बाहर लाइन में खड़े मतदाताओं को समझाते हुए देख लिया। डीएम के निर्देेश पर प्रत्याशी के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ हटाने के दौरान एक व्यक्ति पुलिस ने भिड़ गया। उसे भी हिरासत में ले लिया गया। मतदान केंद्र की परिधि में खड़े सपा नेता की कार और एक बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
बरहा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 108 के मतदान कर्मियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हेंलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक महिला मुहर लगाने के बाद बैलेट पेपर बाहर ले जा रही थी, जिसे रोकने पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फर्जी मतदान की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर बदले पीठासीन अधिकारी
बरहा के कुछ लोगों ने बूथ संख्या 108 पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस पर पीठासीन अधिकारी राधेश्याम को हटाकर उनके स्थान पर धर्मेंद्र कुमार गंगवार को लगा दिया गया।


नमूना बैलेट पेपर से समझाते एक को दबोचा
न्यूरिया क्षेत्र के जटपुरा मतदान केंद्र पर ग्रामीण श्याम बिहारी को लाइन में खड़े मतदाताओं को नमूना बैलेट पेपर दिखाकर समझाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि देर शाम तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed