फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Follow the order of no helmet no petrol seriously

Pilibhit News: नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश का गंभीरता से करें पालन

Mon, 03 Mar 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Follow the order of no helmet no petrol seriously
पीलीभीत। शासन के नो हेलमेट-नो पेट्रोल के आदेश को लेकर बरती जा रही लापरवाही के बाद अफसर गंभीर हुए। रविवार को एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की। कहा कि शासन के आदेश का गंभीरता से पालन किया जाए। बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल न दिया जाए।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन की ओर से पिछले माह नो हेलमेट-नो पेट्रोल का आदेश जारी किया था। आदेश का कड़ाई से पालन कराने को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश भी दिए गए थे। शुरुआत में जिला अधिकारी ने बैठक कर निर्देश जारी किए गए थे। इसको लेकर शुरुआत में पेट्रोल पंप स्वामियों की ओर से सख्ती बरती गई। बैनर भी लगाया गया, लेकिन धीरे-धीरे आदेश को हवा में उड़ाना शुरू कर दिया गया। बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर तेल डाला जा रहा था। इसको लेकर पूर्व में अमर उजाला की ओर से खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद अफसर गंभीर हुए। रविवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदारों ने शहर के एक होटल में पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की। आदेश का हवाला देकर पालन करने की बात कही। कहा कि बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा संचालकों को नियमों का पालन करने की नसीहत दी। नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed