{"_id":"668ef586a08561d6b801b2c4","slug":"floods-engulfed-the-fields-life-on-the-roofs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119223-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ लील गई खेत, छतों पर जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ लील गई खेत, छतों पर जिंदगानी
Thu, 11 Jul 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में दुकान में भरा पानी।संवाद
बीसलपुर। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार देर शाम से बीसलपुर कस्बे समेत आसपास के 60 गांवों में जलभराव हो गया। इससे क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी प्रभावित हुई है। कई कॉलोनियों में चार फुट तक पानी भरा होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ जहां खेत लील गई हैं वहीं, घरों में भी पानी भरा होने से लोग छतों पर जिंदगी गुजार रहे हैं।
मंगलवार शाम पानी बढ़ना शुरू होने के बाद अधिकांश लोगों ने जरूरी सामान को घरों की छतों पर रख दिया। बाढ़ से नगर के मोहल्ला दुबे, दुर्गा प्रसाद, ग्यासपुर, बख्ताबरलाल, बाजार कटरा आदि के अलावा पटेल नगर, सूरज काॅलोनी, वसंत विहार, रामलीला काॅलोनी, अंबेडकर नगर, सरस्वती विहार, एसडीएम कॉलोनी चपेट में आई हैं। वहीं, एकता नगर, प्रताप नगर, चीनी मिल काॅलोनी, मंडी कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, डाइट कॉलोनी, कृषि कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी काॅलोनी, गांधीनगर, राम बंगला में भी जलभराव हुआ है।
कोतवाली रोड, बारह पत्थर रोड, डिग्री कॉलेज रोड, चीनी मिल रोड, दुबे ताल रोड, रोडवेज बस स्टैंड रोड समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव के चलते आवागमन ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ऊंचाई वाले स्थान पर सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बिजली गुल, रोटी को तरसे लोग
क्षेत्र के गांव सकुटिया जसकन्नापुर की प्रधान लड़ैती देवी ने बताया कि गांव में हर तरफ पानी है। मिघोना के पूर्व प्रधान राम सुधार मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। रमभोजा के अतुल दीक्षित ने बताया कि उनके गांव से बीसलपुर जाने वाला रोड गांव बुहिता के पास क्षतिग्रस्त हो गया। खांडेपुर के पूर्व प्रधान शरद पाल ने बताया कि गांव से बीसलपुर खुदागंज रोड तक जाने वाला रोड पानी में बह गया।
000
वर्जन
बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर कम होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। तहसील कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खोला जा रहा है। - करन सिंह, तहसीलदार
000
12 घंटे बाद बाढ़ में फंसे पांच लोगों को बचाया
- जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए थे सभी लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। गांव रिछोला घासी में जलभराव के बीच फंसे पांच लोगों को 12 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। जान बचाने के लिए सभी पेड़ पर चढ़ गए थे।
सूचना मिलते ही मंगलवार शाम एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार करम सिंह, सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल अशोक पाल मौके पर पहुंचे। अमरिया से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे पांचों को सकुशल वहां से निकाला गया। वहीं, एक ही परिवार के छह लोगों को मंडरा-सुमन रोड से बचाया गया।
18 घंटे बाद एनडीआरएफ ने बचाया
बरखेड़ा। देवहा नदी के किनारे स्थित कस्बे के वार्ड दो निवासी लालू कश्यप का घर बाढ़ की चपेट में आने के बाद परिवार के सात लोग पिछले 18 घंटे से फंसे हुए थे। बुधवार को उन्हें बचाया गया। वहीं, नवाबगंज-बरखेड़ा रोड के किनारे रहने वाले रामकिशन के परिवार को भी जैसे-तैसे बचाया गया। बीसलपुर-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन बुधवार को भी ठप रहा। संवाद