फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood victims said - the movement will end only when the work of channelization starts

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ित बोले- चेनेलाइजेशन का काम शुरू होने पर ही खत्म होगा आंदोलन

Tue, 12 Sep 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Flood victims said - the movement will end only when the work of channelization starts
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थाई निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में सोमवार से शुरू हुआ बेमियादी क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन 13 लोग अनशन पर बैठे। तहसीलदार और एसडीओ (वन) ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि अब आश्वासन की घुट्टी से काम नहीं चलेगा। चेनेलाइजेशन का काम शुरू होने पर ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव निवासी आदित्य सरकार, कमलेश सरकार, जगदीश मिस्त्री, संजय राय, सूरज राय, उमापति मंडल, संतोष माली, दिजवर मंडल, विभूति तरफदार, भैरव मलिक, कार्तिक गुप्ता, अशुदेव सरकार, मानिक मंडल अनशन पर बैठे। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी और वन विभाग के एसडीओ वार्ता के पहुंचे। एसडीओ ने चेनेलाइजेशन के लिए अगस्त में किए गए पत्राचार की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर आंदोलनकारी बोले, यह पत्र तो पिछले साल भी वन विभाग की ओर से भेजा गया था, लेकिन एक साल बाद भी नदी और नालों के चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी नहीं मिली है। आश्वासन चार साल से दिया जा रहा है। अधिकारी चेनेलाइजेशन का काम शुरू करा दें, तो आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। तहसीलदार ने भी प्रदर्शनकारियों को वन विभाग की ओर से हो रही कोशिश की जानकारी दी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की समस्या पर पैरवी शुरू होने की जानकारी दी गई, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने बताया कि शारदी नदी के कटान, बाढ़ से हुई क्षति का टीम से सर्वे शुरू करा दिया गया है। इधर, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री संजय विश्वास ने साथियों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी दिलाने, कटान रोकने के लिए बांध बनाने, जियो बैग, स्पर का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed