{"_id":"62fbed1e2b9f5056e143001f","slug":"flag-hoisting-done-with-pride-pilibhit-news-bly4945748131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन बान और शान से किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन बान और शान से किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आन बान और शान से शहर से लेकर गांव तक ध्वजारोहण किया गया। सरकारी भवनों से लेकर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभा दिखाई। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डीएम पुलकित खरे ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद बल्टन क्लब में ध्वजारोहण किया। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंचकर पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। डीएम और एसपी ने बल्लभनगर स्थित शहीद पार्क में शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहीद दामोदर पार्क में तो एडीएम एफआर रामसिंह गौतम ने रामस्वरूप पार्क में ध्वजारोहण किया गया। सीडीओ ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल वितरित किए।
मंत्री ने पंचायत भवनों के जनसुविधा केंद्र का किया शुभारंभ
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। जिले की 75 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। न्यूरिया स्थित कान्हा गोशाला पहुंचकर गौवंशो को गुण खिलाया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। लिटिल एंजेल्स स्कूल में प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल में अनिल सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सराहनीय कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान मैराथन भी कराई गई। सेवानिवृत्त एसआई अजयपाल सिंह, एसआई तेजपाल सिंह, यूपी 12 कॉलर अजीत सिंह यादव को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर प्रशस्ति पत्र दिया गया। संवाद
देहात में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
जहानाबाद/बरखेड़ा/न्यूरिया। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। कई जगह स्कूली बच्चों ने तिरंगा प्रभात फेरी निकाली और लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन पति अब्दुल फय्यूम ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी चिकित्सक एसपी सिंह ने, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सऊद अंसारी, पशु चिकित्सालय पर डॉ. जेपी वर्मा ने, मदरसा दारुउलुम गौसिया पर प्रबंधक सिराज अहमद ने, बालिका इंटर कॉलज में प्रधानाचार्या उपासना वर्मा ने, महोफ रेंज में रेंजर बजीर हसन ने ध्वाजारोण किया। थाना परिसर में प्रभारी मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया, साथ ही कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। जहानाबाद में एचके नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंधक उवैद खान ने ध्वजारोहण किया। जीएम इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ संतोष चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में सीओ सदर लल्लन सिंह ने ध्वजारोहण किया। बरखेड़ा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपाभ जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इदरीश बेगम ने ध्वजारोहण किया। पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद व ईओ डॉ. संतोष चतुर्वेदी मौजूद रहे। सीएचसी में डॉ. लोकेश गंगवार ने थाना परिसर में एसओ उदयवीर सिंह ने, सहकारी संघ पर सभापति मिडईलाल ने, भाजपा कार्यालय पर संजीत सरन ने, गांव मूसेपुर कला के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश भोजवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार और अमित गंगवार के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कलीनगर क्षेत्र में शान ने लहराया तिरंगा
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र तक स्वतंत्रता दिवस में शान से तिरंगा लहराया। एसडीएम शिखा शुक्ला ने तहसील कार्यालय के बाद गोमती उद्गम स्थल के प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण किया। तहसीलदार जनार्दन साथ रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन ताहिर खां ने, माधोटांडा थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज, शहीद भगत सिंह स्कूल की ओर से गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। गांव के युवाओं ने जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। गोमती उद्गम स्थल पर प्रभातफेरी भी निकाली गई। जमुनिया गांव में जन कल्याण सुरक्षा संघ की ओर से ध्वजारोहण किया गया।
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बड़ों ने किया ध्वजारोहण
बीसलपुर। मुंसिफ कोर्ट, तहसील, कोतवाली, सीएचसी, गन्ना समिति, रेंज, ब्लाक, मंडी, राजकीय महाविद्यालय, डायट, जवाहर नवोदय विद्यालय, कैम स्कालर्स स्कूल, जनता कॉलेज, शिशु विहार इंटर कॉलेज, एसकेजेपी गल्र्स इंटर कॅालेज, आरबीएल इंटर कॉलेज, शफी डिग्री कॉलेज, सूरजभान डिग्री कॉलेज, बाला देवी रोशनलाल डिग्री कॉलेज, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, अमरा करोड, साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल, बाला देवी गल्र्स इंटर कॉलेज, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, आदेश डिग्री कॉलेज, कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज, आदि स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांव मुड़िया भगवंत में प्रतियोगिताएं कराई गई। एअर फोर्स जवान शेखर शुक्ला ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। एसआरएम इंटर कॉलेज में स्वंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के लोगों ने वयोवृद्ध लोगों को सम्मानित किया। दुबे तालाब पर पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया। सपा नेत्री दिव्या गंगवार ओैर समाजसेवी चौधरी प्रदीप पटेल ने अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटे। गांव खरदाहाई, मधवापुर, घुंघचईया, मनकापुर, पिपरिया संजरपुर और बौनी आदि गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई।
अमरिया में दिखा देशभक्ति का जज्बा
अमरिया। स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम सौरभ यादव ने ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशांत सिंह ने सीएचसी अमरिया चिकित्सा अधीक्षक सवर्ण कुमार सिंह ने, पीएचसी गुलरिया भिंडारा में डाक्टर मंजीत सिंह ने, थाना अमरिया में प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बड़ेपुरा में प्रबंधक जसविंदर सिंह ने गुरु नानक इंटर कॉलेज चठिया भैंसहा में प्रबंधक महेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
पूरनपुर। तहसील में एसडीएम आशुतोष गुप्ता, कोतवाली में सीओ वीरेंद्र विक्रम, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार, नगर पालिका में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने, लक्ष्य डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष रवि गुप्ता ने, श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंधक संचालिका रबिवाला सक्सेना ने, एक बारात घर में कारगिल शहीद की पत्नी गुरमीत कौर ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक हर्ष गुप्ता ने, जेसीज रिवर्डेल इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. गोविंदराम गुप्ता ने, पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक में प्रबंधक अमित मिश्र ने, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश गुप्ता ने, गुरुनानक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय ने, दि वरडेंट पब्लिक स्कूल में संस्थापक तसदुदक हुसैन खां और समाजसेवी अशोक खंडेलवाल ने, अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम में रामगिरीश मिश्र ने, मरकजी दीनी दर्सगाह जामिया रजविया जीनत उल किरात में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी और हाफिज असलम नूरी ने झंडा फहराया। गांव खाता के प्राथमिक स्कूल में प्रधान डॉ. सत्यपाल शर्मा ने ध्वजारोहरण किया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
पूरनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली
पूरनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को नगर पालिका में ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन के नेतृत्व में नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली गांधी पार्क में पहुंची। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कोतवाली रोड होती हुई संजय गांधी पार्क पहुंची। यहां ध्वजारोहण ओर पौधरोपण किया गया। रैली में नगर पालिका के सदस्य और अन्य कई प्रमुख लोग शामिल हुए।