फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fixed slopes for waste disposal

कूड़ा निस्तारण के लिए बनेंगे स्थाई डलावघर

Sat, 10 Jun 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 10 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
सरकार के स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के चलते अब कूड़ा डालने के लिए स्थाई डलावघर बनाने की तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए एडीएम अजयकांत सैनी ने एसडीएम व ईओ की बैठक कर नगरपालिका व नगर पंचायतों में जमीन के प्रस्ताव मांगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां प्रत्येक गांव में शौचालय बनवाए जा रहे हैं लेकिन शहरों में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण अथवा डलाव के कोई इंतजाम नहीं हो पा रहे थे। कूड़े का निस्तारण न होने से देवहा सहित विभिन्न नदियों अथवा नगर कस्बों के बाहर कूड़े को जहां तहां फेंका जा रहा है। अब शासन ने शहर कस्बों से प्रतिदिन निकलने वाले हजारों टन कूड़े के निस्तारण की कवायद शुरू की है। शासन के निर्देश पर एडीएम अजयकांत सैनी ने एसडीएम एवं ईओ की बैठक कर कूड़ा निस्तारण पर चर्चा की और स्थाई डलावघर बनाने के लिए सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों में जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। एडीएम ने बताया कि पीलीभीत सहित सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों में कूड़ा डालने के लिए स्थाई डलाव घर बनाए जाने हैं। इसके लिए आबादी के हिसाब से जमीन का मानक रखा गया है। शहर के लिए लगभग 10 एकड़ जमीन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि लेखपालों के माध्यम से जमीन की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed