{"_id":"669a6408fac52ec9c202a42a","slug":"five-vehicles-running-against-the-norms-were-seized-three-were-challaned-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119682-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मानक के विपरीत दौड़ रहे पांच वाहन सीज, तीन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मानक के विपरीत दौड़ रहे पांच वाहन सीज, तीन का चालान
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। एआरटीओ ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पीलीभीत-बरेली और सितारगंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान मानक के विपरीत मिले पांच वाहनों को सीज करने के साथ तीन का चालान कर दिया। इसके अलावा 1.87 लाख रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कागजात देखे गए। इस दौरान क्षमता से अधिक माल ले जाने पर एक वाहन को सीज किया गया। इसके अलावा मानक से अधिक बड़ी साइज में बनाई गई ट्रॉलियों से होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए चेकिंग की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर-ट्राॅली खनन से संबंधी माल का परिवहन करतीं मिलीं।
जिन्हें सीज कर ललौरीखड़ा पुलिस चौकी पर खड़ा किया गया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक वाहन के रूप में संचालित किए जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों पर 60-60 हजार रुपये शमन शुल्क डाला गया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस के संचालित एक स्कूल बस व एक अन्य वाहन को भी सीज किया गया। इसके अलावा बिना टैक्स जमा किए मार्ग पर संचालित तीन वाहनों का चालान किया गया।