फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five teachers and district coordinator honored for excellent performance

Pilibhit News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिले के पांच शिक्षक और जिला समन्वयक सम्मानित

Mon, 20 Apr 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five teachers and district coordinator honored for excellent performance
छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिले के पांच ​शिक्षक और जिला समन्वय लखनऊ में हुए स
पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले के शिक्षकों और जिला समन्वयक को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। रविवार को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में जिले की उपलब्धि को सराहा गया। बीएसए ने शिक्षकों की सराहना की है।
विज्ञापन

आठ नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में जिले के लिए 160 सीटें निर्धारित थीं, जिनमें से 157 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। तीन सीटें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थीं। इनपर आवेदन न होने के कारण चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद जिले का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन, व्यापक प्रचार-प्रसार और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच शिक्षकों में संतोष कुमार खरे, ममता गंगवार, अजय कुमार, नवनीत पाल सिंह और मिथलेश कुमारी के साथ जिला समन्वयक राकेश पटेल को सम्मानित किया गया। यह सूची कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) प्रयागराज द्वारा जारी की गई थी।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में सीटीई के प्राचार्य अजय कुमार सिंह, पूर्व शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सभी चयनित शिक्षकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इसके अतिरिक्त सहयोगी शिक्षक वैभव जैसवार और खेमपाल को भी शिक्षकों के सहयोग के लिए राज्य स्तर से प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। बीएसए रोशनी सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed