फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five talented students of the district shine in JEE Advanced

Pilibhit News: जेईई एडवांस में चमके जिले के पांच होनहार

Mon, 10 Jun 2024 05:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Five talented students of the district shine in JEE Advanced
अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन
पीलीभीत। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के पांच विद्यार्थियों ने कामयाबी पाई है। परिणाम जारी होने के बाद सभी के घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

......
लेखपाल की बेटी ने पास की परीक्षा
सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात महेश चंद्र की बेटी झलक ने वर्ष 2023 में शहर के ही लाइंस स्कूल से इंटर की परीक्षा पहले स्थान से पास की थी। इसके बाद उन्होंने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी। परिणाम जारी हुआ तो वह खुशी से उछल पड़ीं। उनको 1190 रैंक मिली है। उनको कहना है कि आईआईटी के बाद वह आईएस बनेंगी।
विज्ञापन

-
घर में रहकर की तैयारी, मिली कामयाबी
बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अरुण सक्सेना व रंजना सक्सेना के पुत्र अतिन सहाय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-एडवांस) में सफलता हासिल कर आईआईटी में अपनी सीट पक्की कर ली है। उनको 2593 रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने हाईस्कूल शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट बीसलपुर के कैम स्कालर्स स्कूल से उत्तीर्ण किया। बताया कि गत वर्ष इंटरमीडिएट के साथ ही उन्होंने जेईई परीक्षा में सहभागिता की थी, जिसमें उन्हें 96 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त हुआ था। उन्होंने घर रहकर पूरे वर्ष खुद तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोचिंग व ऑनलाइन शिक्षा से हासिल की 2301 रैंक
शहर के तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी ओमचंद्र माथुर बैंक में क्लर्क हैं। उनकी मां संजना माथुर गृहिणी है। अमोघ ने जेईई एडवांस में सामान्य वर्ग में 2301 रैंक हासिल की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बेनहर पब्लिक स्कूल से हासिल की। इससे पहले उन्हें जेईई मेंस में 99.642 परसेंटाइल मिली थी। अमोघ ने बताया कि वह 11वीं कक्षा से इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। सपना है कि आईआईटी सेक्टर में आगे बढ़े।
-
ऑनलाइन कोचिंग कर पाई सफलता
शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां के रहने वाले ओम रितेश गुप्ता ने जेईई एडवांस में सामान्य वर्ग में 21770 रैंक प्राप्त की है। ओम रितेश गुप्ता के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। मां संध्या गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेनहर कॉलेज से पूरी की है। इस साल ही 12वीं की परीक्षा पास की है। ओम रितेश गुप्ता ने बताया कि वह आगे फिर से तैयारी करेंगे। जेईई एडंवास में वह ऑनलाइन कोचिंग लेकर पढ़ाई कर रहे थे।

-
12 से 13 घंटे की पढ़ाई और प्राप्त की सफलता
शहर के गोदावरी स्टेट कॉलोनी के रहने वाले प्रवीण कुमार अग्रवाल के बेटे सामर्थ अग्रवाल ने जेईई एडंवास की ओर से जारी किए गए परिणाम में 6486 रैंक हासिल की है। पिता व्यापारी और मां रीना अग्रवाल गृहिणी हैं। बेटे की इस कामयाबी पर परिवार वालों में उत्साह है। सामर्थ ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेनहर स्कूल से की थी। वर्ष 2023 में 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिछले साल एडवांस का रिजल्ट आने के बाद से तैयारी करने में जुटे हुए थे। वह 12 से 13 घंटे पढ़ाई करते थे। अब काउंसिलिंग में बैठकर कॉलेज देखेंगे।

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

अपने परिजनो के साथ झलक चद्रा । स्रोत - परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed