फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five robbers arrested, 13 mobiles recovered

Pilibhit News: पांच लुटेरे पकड़े, 13 मोबाइल बरामद

Mon, 01 Jul 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five robbers arrested, 13 mobiles recovered
बीसलपुर पुलिस द्धारा गिरप्तार किए गए आरोपी।स्रोत:पुलिस
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों से जा रहे पांच युवकों को रोका तो तलाशी के दौरान उनके पास से 13 मोबाइल फोन बरामद हुए। सख्ती से पूछने पर युवकों नेबताया कि सभी फोन लूट के हैं।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पूछताछ में आराेपियों ने बताया कि उन्होंने वे मोबाइल फोन थाना सुनगढ़ी क्षेत्र, बरेली के थाना भुता क्षेत्र और उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र से अलग-अलग तिथियों में राहगीरों से लूटे थे।
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल निवासी संतोष, अकित, गांव बढ़ेपुरा निवासी रजनीश, शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हमजापुर निवासी राजू वर्मा और सौरभ को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला है कि राजू वर्मा पर एक, सौरभ पर छह, संतोष पर तीन, रजनीश पर चार और अंकित पर तीन मुकदमे चल रहे हैं। सीओ प्रतीक दहिया ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed