फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people injured in accidents

Pilibhit News: हादसों में पांच लोग घायल

Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in accidents
बीसलपुर क्षेत्र में 24 घंटों में हुईं घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। बीते 24 घंटों में कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों काे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहल्ला दुबे निवासी प्रदीप कुमार मंगलवार को देर शाम ईदगाह चौराहे से बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अस्पताल चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकराकर वह घायल हो गए। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी शैलेंद्र बुधवार को सुबह बाइक से मंडी समिति जा रहे थे। रास्ते में रेलवे क्राॅसिंग के पास पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फरजान बाइक से बारह पत्थर चौराहे की ओर जा रहे थे। बाइक पर उनके मोहल्ले के इम्तियाज भी थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे पर बाइक के सामने आए पैदल राहगीर को बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। एक अन्य घटना में गांव गंगानगर निवासी छेदालाल चीनी मिल के पास अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। 0
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बरखेड़ा : दो बाइकों की टक्कर में दंपती घायल
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव पौटा कला निवासी फय्याज बुधवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक से बरखेड़ा से नवाबगंज जा रहे थे। तभी करुआ मेथी (नवाबगंज) के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग हादसे के बाद भाग गए।

घायल दंपती को क्योलड़िया पीआरबी ने बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। डायल 112 के मुख्य आरक्षी कयूम हुसैन ने बताया कि नवाबगंज ले जाने के लिए 16 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता, जबकि बरखेड़ा सीएचसी पांच किलोमीटर पर थी। ऐसे में समय से उपचार के लिए बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दंपती की हालत खतरे से बाहर बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed