फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   five passengers injured due to private bus overturned in Pilibhit

Pilibhit News: बीसलपुर-बरेली मार्ग के किनारे गड्ढे में पलटी निजी बस, पांच यात्री घायल

Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बीसलपुर से बरेली जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।जिससे पांच यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
five passengers injured due to private bus overturned in Pilibhit
गड्ढे में पलटी निजी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में बीसलपुर से बरेली जा रही प्राइवेट बस चुर्रा सकतपुर में पुलिस चौकी के समीप गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीसलपुर लाया गया है। हादसा शनिवार को सुबह करीब सात बजे हुआ। बीसलपुर से बरेली जा रही प्राइवेट बस के गड्ढे में पलट जाने से चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


बस में सवार दियोरिया कोतवाली के गांव बेनीपुर निवासी अनोखलाल, बीसलपुर के मोहल्ला दुबे के दिनेश शर्मा, मोहल्ला ग्यासपुर के राजू,  मानस कुमार और बीसलपुर कोतवाली के गांव रिछोला सबल निवासी मुकेश कुमार घायल हो गए। घायलों को चौकी पुलिस ने सीएचसी बीसलपुर भेजा। जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद चालक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed