फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DPRO suspended secretary on charges of rigging in Pilibhit

Pilibhit News: चहेतों के खातों में भेजे पांच लाख रुपये, सचिव निलंबित, एडीओ को सौंपी जांच

Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
DPRO suspended secretary on charges of rigging in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

पीलीभीत के पूरनपुर ब्लॉक में तैनात सचिव मोहम्मद रिजवान ने पांचवें वित्त में आई धनराशि में से पांच लाख रुपये अपने चहेतों के खातों में भेज दी। शिकायत पर जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लापरवाही और धनराशि के दुरुपयोग का आरोप सिद्ध होने पर डीपीआरओ ने उनको निलंबित कर जांच मरौरी के एडीओ को सौंपी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद रिजवान ने अपने तैनाती की ग्राम पंचायतों खमरिया पट्टी, प्रसादपुर, रघुनाथपुर, रंमपुर फकीरे, भवानीगंज, महदखास, चाॅट फिरोजपुर, मुझाखुर्द, उदय करनपुर, लुकटिहाई, शेरपुर कलां सबलपुर मुस्तकिल फकीरे आदि में 5वें एवं 15वें वित्त के अंतर्गत 560910 रुपये की धनराशि का 4 अगस्त 2023 से 6 दिसंबर 2023 के बीच जितेंद्र कुमार के नाम विभिन्न कार्य करने पर भुगतान कर दिया। 
विज्ञापन


यही नहीं जितेंद्र कुमार के खाते से ही रामू पुत्र राम अवतार तथा जीतू पुत्र राम जी नामक व्यक्ति के नाम से 68500 की धनराशि नियम विरुद्ध ढंग से भेज दी। मामले की शिकायत होने पर 27 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 19 फरवरी को अभिलेख प्रस्तुत करने की बात कही गई, इसे भी पेश नहीं किया गया। उक्त मामलों में दोषी पाते हुए सचिव मोहम्मद रिजवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत मरौरी को सौंपी गई है। 


जांच अधिकारी से 15 दिन के अंदर  जांच कर आरोप पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया वित्तीय अनियमिततओं में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सचिव को निलंबित किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed