फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five days without electricity , people display

पांच दिन से बिजली गुल, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा। Updated Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five days without electricity , people display
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला मदन मोहन कालोनी में पिछले पांच दिन से बिजली न आने के विरोध में गुस्साए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की। बिलसंडा की मदन मोहन कालोनी में पांच दिन से बिजली सप्लाई नहीं आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन विभाग ने टूटे पोल को सही नहीं कराए। विद्युत पोल रोड के बीचोबीच पड़े होने के कारण लोगों को आने-जाने में भी असुविधा हो रही है। लोगों ने बताया कि कालोनी की सप्लाई उत्तर दिशा में एक मंदिर में रखे ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई है, जिस कारण केवल आधे मोहल्ले में बिजली आ रही है। अधिकारियों के इस रवैये के कारण गुरुवार को मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और प्रर्दशन करने लगे। उन्होंने नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। लोगों का यह भी कहना है कि विभाग के कर्मचारी उखड़े पोल दूसरी जगह लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका भी लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शन में छोटे लाल, राजेश कुमार, सुनील कुमार, सुम्मेर सिंह, विपिन कुमार, अवधेश, गयाप्रसाद, श्रीनिवास, ओमप्रकाश शर्मा, टीकाराम, हरद्धारीलाल, सुखलाल, महेश, संतोष, अशोक कुमार और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed