{"_id":"57dc31e84f1c1bf504d48823","slug":"five-days-after-the-report-could-not-come-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं आ सकी डेंगू की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं आ सकी डेंगू की रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर सेहत महकमा कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन संभावित डेंगू पीड़ितों के ब्लड सैंपल लखनऊ भेजे थे, उनकी रिपोर्ट पांच दिन भी विभाग को नहीं मिल सकी है। जाहिर है कि इनमें अधिकतर मरीज प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच चुके होंगे।
जिले में पखवाड़ा भर से डेंगू का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक बीमारी के चलते कुछ लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं कई डेंगू की आशंका के चलते बरेली आदि महानगरों के अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने को जिले भर के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम होने का दावा कर रहा है, लेकिन देखा जाए तो हकीकत इससे जुदा है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर नजर डाली जाए तो डेंगू के संभावित मरीज न के बराबर ही मिलेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्तर पर इस गंभीर बीमारी से निपटने के इंतजाम न होने के चलते अधिकांश मरीज प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। महकमे की क्रियाशीलता यहीं पर नजर आती है कि करीब पांच दिन पहले महकमे ने भिखारीपुर निवासी 35 वर्षीय इशरतजहां, शहर के मोहल्ला खकरा निवासी 65 वर्षीय रमाशंकर, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रफ्फन, देशनगर निवासी युधिष्ठर, जहानाबाद निवासी 28 वर्षीय शकील, नरहरपुर निवासी मोहनचंद समेत करीब 13 संभावित डेंगू पीड़ितों के ब्लड सैंपल लखनऊ स्थित लैब में जांच के लिए भेजे थे लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। इन मरीजों की वर्तमान में क्या स्थिति है। क्या दवाएं ले रहे हैं, इसका भी महकमे को पता नहीं। जाहिर है कि इनमें से अधिकांश मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं छोड़ प्राइवेट अस्पतालों की शरण में पहुंच चुके होंगे।
पहले 13 मरीजों के ब्लड सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। लैब में सैंपल की संख्या अधिक होने के कारण देरी हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन
- डॉ. प्रशांत कुमार, नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग
कांग्रेस नेता डेंगू की चपेट में
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला मुनीर खां निवासी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मंत्री सैयद जकी अशरफी को तीन दिन पहले तेज बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। हालत में सुधार न होने पर परिवार वालों ने उन्हें बुधवार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू होने की आशंका जताई है। इधर, सैयद जकी ने बताया कि मोहल्ले में अन्य कई लोग भी तेज बुखार से पीड़ित हैं।