{"_id":"6515c94e6ce86d485b0b7dc4","slug":"five-day-shri-ram-yagya-begins-in-tibarinath-temple-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4964-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टीबरीनाथ मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टीबरीनाथ मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम यज्ञ शुरू
Fri, 29 Sep 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नौगमां नबीनगर के टीबरीनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय श्रीराम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ महंत बाबा हरिसेवा दास ने विधि-विधान प्रारंभ कराया। यज्ञ में दूसरे जिलों के भी श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
यज्ञ में आहुतियां देने के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञवेदी की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं के रहने, जलपान और भोजन का बंदोबस्त मंदिर परिसर में ही किया गया है। मंदिर परिसर में मेला भी लगा है। इसमें खेल-तमाशों के साथ ही घर-गृहस्थी के सामान व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी हैं। आयोजन समिति के दिनेश गंगवार ने बताया कि दो अक्तूबर को यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। संवाद