{"_id":"66211bf5c13ef4056f013215","slug":"five-animals-died-in-fire-woman-also-burnt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114980-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग से जलकर पांच पशुओं की मौत, महिला भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग से जलकर पांच पशुओं की मौत, महिला भी झुलसी
विज्ञापन
150 बीघा नरई जलकर नष्ट, 1.50 लाख का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया। गांव भूड़ा में छप्परनुमा पशुशाला में अचानक लगी आग ने तीन घरों को चपेट में ले लिया। इस दौरान पशुशाला में बंधे पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई, जबकि आग बुझाने और पशुओं को बचाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई। वहीं गांव चठीया न्याज अहमद में लगी आग से लगभग 150 बीघा नरई जलकर नष्ट हो गई। आग में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज हवाएं चल रहीं थीं। दिन में करीब 12:30 बजे गांव भूड़ा निवासी अशरफ वली के घर के पीछे खेतों की ओर से अचानक पशुशाला में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय अशरफ वली घर पर नहीं थे।
वह मजदूरी करने गए थे। अशरफ वली ने बताया कि घर पर पत्नी फूलबानो मौजूद थीं। आग की लपटें निकलती देख पशुशाला में बंधे जानवरों को निकालने के प्रयास में फूलबानो झुलस गईं। पशुशाला में मौजूद चार पड्डे व एक बकरी की जलकर मौत हो गई। घर में लगे भूसे का ढेर व एक साइकिल भी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
यहां लगी आग बाद में पड़ोसी महबूब शाह के घर तक पहुंच गई। घर के आंगन में पड़ा करीब चार क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसी इलियास अहमद का छप्पर भी जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके अलावा गांव मुंडलिया निवासी मंगल सिंह के खेत में बीड़ी की चिंगारी से नरई में आग लग गई।
देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसमें महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, गुलाब सिंह एवं चटिया न्याज अहमद निवासी आफाक अहमद, मोहम्मद नाजिम, मोबीन अहमद, हारून, कमरोज़, तौसीफ अहमद आदि की लगभग डेढ़ सौ बीघा नरई जलकर नष्ट हो गई।