फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First Tilak Kinha Vashist Muni ...

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा...

Sat, 24 Oct 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 24 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
First Tilak Kinha Vashist Muni ...

रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तहत शनिवार को राम राज्याभिषेक लीला का मंचन किया। इस दौरान मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। बीसलपुर में राजगद्दी यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

शहर के परमठ मंदिर में शनिवार को कलाकारों ने मंचन के दौरान दिखाया कि प्रभु राम अपने भाई भरत, शत्रुघन से मिलने के बाद अपनी माताओं व गुरु वशिष्ठ से मिलते हैं। प्रभु राम अयोध्यावासियों को भक्त हनुमान, सुग्रीव, अगंद, विभीषण, जामवंत से मिलवाते हैं। उसके बाद कुलगुरु वशिष्ठ प्रभु राम के राज्याभिषेक की घोषणा करते हैं। सभी नदियों के जल से जलाभिषेक करने के बाद प्रभु राम व सीता को दिव्य सिंहासन पर बिठाकर उनका तिलक किया जाता है। राज्याभिषेक के दौरान मंदिर परिसर प्रभु राम जयकारों से गूंजायमान हो उठा। इधर संचालन समिति द्वारा आचार्य पंडित सुदर्शन मिश्र की स्मृति में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा यूपी बोर्ड के मेधावी कौशल पटेल, समर्थमोहन, मोहम्मद आरिश अंसारी, सीबीएसई बोर्ड के शाश्वत शुक्ला, प्रांजली अग्रवाल, मानस जायसवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महंत ओमकार नाथ, अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अंशुमान मिश्रा, प्रेम सिंह, नरेश शुक्ला, अमिताभ त्रिपाठी, अमरीश शर्मा, अमित अग्रवाल, धीरेंद्र मिश्र, रमाकांत शर्मा, संजीव शर्मा, अवधेश मिश्रा, प्रतीक अग्रवाल, विश्वास सक्सेना, रवींद्र मोहन भटनागर, दीपक सक्सेना, राजकुमार भारती, मयंक शर्मा, आदर्श सक्सेना आदि मौजूद रहे। महंत ओमकार ने बताया कि 25 अक्तूबर को परमठ मंदिर में राजसूय यज्ञ, ब्राहमण भोज के साथ 130वें रामलीला महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर में शनिवार शाम रामलीला मैदान से राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान, शंकर और सरस्वती की झांकियां आर्कषण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिला कलाकार नृत्यगान करते चल रहीं थीं। भगवान स्वरूपों की पूजा अर्चना भी की गई। शोभायात्रा के आगे मेला कमेटी के कार्यकर्ता विजय पताका लेकर चल रहे थे। देर शाम शोभायात्रा पुन: राम लीला मैदान में पहुंच कर संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed