{"_id":"698b78743f8b017e44098a20","slug":"first-place-in-pilibhit-state-in-making-ayushman-card-by-contacting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-153572-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनाने में पीलीभीत प्रदेश में पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनाने में पीलीभीत प्रदेश में पहले स्थान पर
विज्ञापन
आयुष्मान योजना का प्रचार करते स्वास्थ्य कर्मी। विभाग
पीलीभीत। पात्र परिवारों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनाने में पीलीभीत ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जिले के 95 प्रतिशत परिवारों से संपर्क कर पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाया है। वहीं, लक्ष्य के सापेक्ष बात करें तो विभाग 68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।
पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार घर-परिवारों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बना रहा है। जिले में कुल लाभार्थी संख्या 11,89,627 है। आशा कार्यकर्ता, एएनएम सहित सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी मिलते ही इन दिनों आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी आई है। जिले में अब तक 8,16,636 कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह कुल लाभार्थियों का 68 प्रतिशत है। इसमें स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। वहीं, परिवारों से संपर्क करने में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। परिवारों की संख्या के अनुसार, आयुष्मान कार्ड को 2,46,973 में से अब तक 2,30,956 परिवारों तक पहुंचाया गया है। आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक डॉ. अटल मणि ने बताया कि 15 अप्रैल तक आयुष्मान योजना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो जाएगा। इसके लिए जोरों से कार्य चल रहा है। संवाद
28 संस्थागत, 21 प्राइवेट संस्थानों में हो रहा इलाज
जिले में आयुष्मान कार्डधारकों काे 28 संस्थागत केंद्रों पर इलाज की सुविधा मिल रही है। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी शामिल हैं। इसके अलावा 21 प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लीनिक में भी मरीजों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। मरीजों को गंभीर बीमारियों से संबंधित इलाज की सुविधा भी मिली है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आयुष्मान योजना से संबंधित पंपलेट का वितरण किया जा रहा है।