{"_id":"68fbc8b2d73c1ba7d40e2334","slug":"first-he-went-home-and-apologized-then-he-was-taken-to-the-dam-and-killed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146571-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले घर जाकर मांगी माफी, फिर डैम पर ले जाकर उतार दिया था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले घर जाकर मांगी माफी, फिर डैम पर ले जाकर उतार दिया था मौत के घाट
Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। डीजे पर हुए विवाद की रंजिश में माधोटांडा के ग्राम महाराजपुर निवासी मोहन की हत्या में गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इन तीनों आरोपियों ने घर पहुंचकर पहले मोहन से माफी मांगी इसके बाद घूमने चलने का बहाना बनाकर डैम क्षेत्र में ले जाकर एक ने गला दबाया और दो अन्य ने सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोहन का टूटा पड़ा मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
घटना बुधवार रात हुई थी। गांव में जन्मदिन के दौरान बज रहे डीजे पर हुए विवाद के बाद गांव निवासी मोहन राय (28) की गांव के ही तीन युवकों ने हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम उसका डैम के सीपेज नाले से शव बरामद हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने गांव के तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि डीजे पर डांस के दौरान मोहन राय की कोहनी संजय सरदार के लग गई थी। इसपर उसकी मोहन से कहासुनी हुई थी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने समझाने पर विवाद शांत हो गया था। कुछ देर रुकने के बाद मोहन अपने घर आ गया। संजय ने अपने साथी गांव के ही जयदेव राय और रंजीत मंडल को डीजे पर हुए विवाद के बारे में बताकर मोहन की पिटाई करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
करीब रात 11.30 बजे संजय सरदार अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से मोहन के घर के बाहर पहुंचा। डीजे पर हुए विवाद की गलती स्वीकार करते हुए डैम क्षेत्र में घूमने चलने की बात कही। इसपर मोहन उन लोगों के साथ डैम क्षेत्र में चला गया। इस दौरान संजय ने पीछे से उसका गला दबाया और दो अन्य ने पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मृतक की मां नीलू राय की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों का चालान कर दिया गया है।