फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Firing took place after a dispute between two parties over a road dispute

Pilibhit News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग

Sat, 10 Feb 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Firing took place after a dispute between two parties over a road dispute
घायलो को बिलसंडा सीएचसी में कराया गया भर्ती ।संवाद
बिलसंडा। थाना करेली के एक गांव में गन्ने की ट्रॉली को भरते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए और कई राउंड फायरिंग की गई। विवाद में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना करेली के गांव ढकिया जलालपुर में शुक्रवार की शाम पांच बजे रास्ते को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गांव के बाहर एक खाली जगह पड़ी थी। इसमें एक पक्ष अपनी ट्राॅली में गन्ना
विज्ञापन

भर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गन्ने की ट्राॅली हटाने को कहा। इसके बाद एक पक्ष ने कहा गया कि ट्राॅली एक तरफ है। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। विवाद में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ जगदीप सिंह मालिक ने बताया कि रास्ते में ट्राली को खड़े होने को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed