फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire wreaked havoc in this village of Pilibhit five houses burnt to ashes

Pilibhit News: रात में खाना बनाते समय भड़की आग, पांच घर जलकर राख, गांव में मचा कोहराम

Sat, 22 Mar 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 10:29 AM IST
सार

घुंघचाई क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार में शुक्रवार रात आग ने ऐसा तांडव मचाया, जिससे कोहराम मच गया। गांव के पांच घर जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Fire wreaked havoc in this village of Pilibhit five houses burnt to ashes
पांच घरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। आसपास के चार अन्य घर भी आग की चपेट में आ गए। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसील अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार निवासी राजेश के घर में रात करीब नौ बजे गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान घर में आग लग गई। छप्पर होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने बृजेश, दीपराज, राजकिशोर व सोमराज के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन को दी गई। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घरों में रखा ग्रामीणों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर रात में ही पूरनपुर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान सहित कई लोग मौके पर पहुंच। अग्निकांड के सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन देकर रात्रि में खाद्य सामग्री वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed