फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire in the house of the laborers

मजदूर के घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान राख 

Fri, 14 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 14 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के घर में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग गई। इससे घर में रखे हजार रुपये नकद और घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। हालांकि आग लगने के पीछे कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया खास गांव के रहने वाले प्रेमशंकर दो दिन पहले मजदूरी करने उत्तराखंड के खटीमा गए थे। घर में उनकी पत्नी कलावती व चार बच्चे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे उसके घर के छप्पर में आग लग गई। आग से हुई गर्माहट व धुआं होने पर कलावती की आंख खुल गई। उसने बच्चों समेत जैसे-तैसे बाहर भागकर जान बचाई। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई  और आग पर काबू कर लिया। कुछ ही देर में पुलिस व राजस्व टीम भी पहुंच गई और हादसे की जानकारी कर नुकसान का आंकलन किया। आग लगने का पता लगने पर प्रेमशंकर शुक्रवार सुबह गांव पहुंच गया। प्रेमशंकर ने बताया कि हादसे में 30 हजार रुपये नकद, चारपाई, कपड़े, अनाज समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed