फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire in Madhotanda and Pipariya villages burnt twenty acres of Narai

माधोटांडा और पिपरिया गांव में आग से बीस एकड़ नरई जली

Tue, 19 Apr 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in Madhotanda and Pipariya villages burnt twenty acres of Narai
कलीनगर। खेतों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के माधोटांडा और पिपरिया संतोष गांव की आबादी के निकट खेतों में आग लग गई। ग्रामीण एकत्र होकर खेतों की ओर पहुंचे। स्वयं प्रयास कर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दोनों स्थानों पर करीब 20 एकड़ नरई जल गई। माधोटांडा में आम के कुछ वृक्ष भी आग की लपटें लगने से झुलस गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में गेहूं की कटाई के बाद अमूमन किसानों ने गोडसे के व्यापार और स्वयं जरूरत के लिए नरई को सुरक्षित छोड़ दिया है। वहीं गर्मी के साथ तेज हवाएं भी निरंतर चल रही हैं। ऐसे में आग लगने का सिलसिला भी लगातार जारी है। सोमवार को माधोटांडा गांव में बिजली घर के निकट खेतों में अचानक आग लग गई। करीब पांच एकड़ दायरे में खड़ी नरई जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटों से बाग में खड़े आम के कुछ वृक्ष भी मुरझा गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों और आम के बाग में स्प्रे डालने वाले टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं, पिपरिया संतोष गांव में आबादी के निकट खेतों में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। आग का विकराल रूप देख बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई लेकिन टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। यहां करीब 15 एकड़ दायरे में नरई जलकर नष्ट हो गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed