{"_id":"693ff010db81dbefb007f70d","slug":"fire-broke-out-in-restaurant-due-to-a-short-circuit-in-pilibhit-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जान बचाकर बाहर भागे ग्राहक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जान बचाकर बाहर भागे ग्राहक और कर्मचारी
Mon, 15 Dec 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:27 PM IST
सार
पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। ग्राहक और कर्मचारी आनन-फानन बाहर निकले। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और फर्नीचर, काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट स्वामी के अनुसार हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
माधोटांडा कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित फार्म फूड नाम से एक रेस्टोरेंट है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक और कर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए। इसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। तब तक काउंटर, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। रेस्टोरेंट स्वामी का कहना है कि घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन