{"_id":"6a28715457e4f887cf09faf3","slug":"fire-breaks-out-in-shoe-showroom-fire-brigade-arrives-an-hour-late-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161448-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जूता शोरूम में लगी आग, एक घंटे देरी से पहुंची दमकल गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जूता शोरूम में लगी आग, एक घंटे देरी से पहुंची दमकल गाड़ी
विज्ञापन
गोला रोड स्थित जूता शोरूम में लगी आग । संवाद
तीसरी मंजिल पर व्यापारी का आवास, खाना बनाने के दौरान लगी आग, लाखों का नुकसान, व्यापारियों ने जताया रोष, मौके पर पहुंचे विधायक ने समझाया
बिलसंडा। नगर में पुरानी बैंक आफ बड़ौदा शाखा के समीप शेखर शूज स्टोर के शोरूम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग भड़कने की शुरुआत तीसरी मंजिल पर रह रहे व्यापारी के परिवार में खाना बनाने के दौरान हुई। बमुश्किल कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। दमकलकर्मियों के अधूरे संसाधनों के साथ देरी से पहुंचने पर व्यापारियों ने रोष जताया। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने समझाया और सहयोग का आश्वासन दिया।
नगर में गोला रोड पर पुरानी बैंक आफ बड़ौदा के पास शेखर शूज स्टोर का तीन मंजिला शोरूम है। इसमे दुकान के मालिक शेखर अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहते हैं। नीचे दो मंजिल में सामान रखा जाता है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर रसोई में उनकी पत्नी ज्योति खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई में चिमनी से भाप पास न होने की वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग पूरे तीसरी मंजिल से नीचे दूसरी मंजिल में पहुंच गई। सूचना पर शेखर भी अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे।
किसी तरह पत्नी और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पहुंची। कुछ मिनट में ही उसका पानी खत्म हो गया। करीब दो घंटे बाद दूसरी बड़ी गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता भी पानी का टैंकर लेकर पहुंचे। लेखपाल विवेक दीक्षित ने भी वहां जाकर हादसे की जानकारी जुटाई। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, कई लाख रुपये की संपत्ति आग से नष्ट हो गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
फिर उठी फायर स्टेशन बनाने की मांग
बिलसंडा। जूता व्यापारी के यहां भीषण अग्निकांड की सूचना के बाद भी दमकल विभाग द्वारा देरी से पहुंचने पर तमाम व्यापारियों में रोष फैल गया। उन्होंने खरी खोटी भी सुनाई। अधिवक्ता आशीष सक्सेना, भाजपा नेता अजय जायसवाल आदि का कहना है कि अक्सर नगर में अग्निकांड होते आए हैं। इससे पहले नगर के कपड़ा व्यापारी राकेश राठौर की दुकान में अग्निकांड हुआ। कई बार शासन स्तर से बिलसंडा में भी फायर स्टेशन बनाने की मांग उठाई गई। भाजपा विवेक वर्मा ने भी इसके लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष सिफारिश की, लेकिन अब तक फायर स्टेशन बनने का रास्ता साफ नहीं हुआ। लोगों ने फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग दोहराई है।
-- -- -- -- -- -- -