{"_id":"69df3ed13b27dba0010230e1","slug":"fire-breaks-out-in-fields-during-harvest-16-bighas-of-wheat-crop-burnt-in-pilibhit-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कटाई के दौरान खेतों में लगी आग, 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कटाई के दौरान खेतों में लगी आग, 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Wed, 15 Apr 2026 01:05 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:05 PM IST
सार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के परेवा तुर्राह गांव में बुधवार सुबह गेहूं कटाई के दौरान खेत में आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार सुबह बिलसंडा थाना क्षेत्र के परेवा तुर्राह गांव में गेहूं कटाई के दौरान खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। किसान छोटेलाल के खेत से शुरू हुई आग ने उनके भाई वीरपाल के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने अफरातफरी के बीच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। खेत मालिक छोटेलाल ने बताया कि उनकी, उनके भाई वीरपाल और रिकल की कुल करीब 16 बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई है। घटना की सूचना मिलने पर बीसलपुर के नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से आग लगने की घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुझाई आग
आग लगने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले इस अभियान में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। उनकी कड़ी मेहनत के बाद ही आग को फैलने से रोका जा सका। नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
जिले में आग की बढ़ती घटनाएं
यह जिले में आग लगने की कोई पहली घटना नहीं है। मंगलवार शाम को भी बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायनठेर गांव में किसान झम्मन पांडेय के खेत में आग लग गई थी। वह आग खेत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तारों में हुई स्पार्किंग के कारण लगी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन