फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR on Gram Pradhan

ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

Sat, 19 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR on Gram Pradhan
पीलीभीत। चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान और उसके दो साथियों ने महिला और उसके पति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन प्रधान के लोग महिला के घर के बाहर शौच कर आते थे। महिला के पति ने विरोध किया तो प्रधान और उनके साथियों ने लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के दौरान की उसकी बरेली में मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट का आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के ग्राम नावकुड़ निवासी अनीता पत्नी धर्मवीर ने मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उसने न्यायालय को बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के समय उसके पति धर्मवीर ने प्रधान ठाकुर दास की मदद नही की थी। प्रधान इसके चलते उसके पति धर्मवीर से रंजिश मानता था। गांव के पप्पू पुत्र हरप्रसाद और उसका भाई छत्रपाल प्रधान के पक्ष के थे। इसी रंजिश के चलते यह लोग जबरन उसके घर के बाहर आए दिन शौच कर जाते थे। विरोध करने के बाद भी नहीं मानते थे। पीड़िता ने बताया एक जून की सुबह जब पप्पू और छत्रपाल उसके घर में शौच करने आए तो उसके पति धर्मवीर ने विरोध किया। इस पर दोनों भाई पति से गाली गलौज करने लगे। प्रधान ठाकुर दास भी मौके पर आ गए। जिसके बाद तीनों ने पति को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। पिटाई में घायल पति की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर प्रधान और दोनों साथियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट का आदेश होने के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed