{"_id":"6a4c09e45db05addee07e04c","slug":"fines-to-be-imposed-for-open-defecation-enforcement-tightened-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163465-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुले में शौच पर लगेगा जुर्माना, बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुले में शौच पर लगेगा जुर्माना, बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी करने के लिए ग्राम पंचायतों में खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कमिश्नर की ओर से जारी हुए आदेश के बाद डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, प्रधान व एडीओ पंचायत को निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले के सातों ब्लॉकों की 720 ग्राम पंचायतों में जिले में वर्ष 2014 से अब-तक करीब 3,15,013 शौचालय बनवाए जा चुके हैं। इसके बाद भी ग्रामीण खुले में शौच के लिए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान इसमें लापरवाही मिलती है। इसको देखते हुए कमिश्नर ने हाल में की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि खुले में शौच करने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि खुले में शौच करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद