फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Filtered by the second day Spaiyon The village around , achievement counting

दूसरे दिन भी सपाइयों ने छानी गांव की खाक, उपलब्धि गिनाई

Thu, 06 Aug 2015 10:41 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धि से आम जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से सपाइयों ने दूसरे दिन भी सात विकास खंडों के तमाम गांवों में साइकिल रैली निकाली। पूरनपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक पीतमराम ने तो बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र में विधायक हेमराज वर्मा ने भी कई किमी साइकिल चलाई। इस मौके पर सपाइयों ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर प्रदेश सरकार की उपलब्धि का बखान भी करते हुए लोगों से सपा के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान किया।

विज्ञापन

बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक हेमराज वर्मा ने ग्राम पौटाखुर्द व अमरगंज में कार्यकर्ताओं को झंडी दिखा कर साइकिल रैली को रवाना किया। पौटा खुर्द से शुरू हुई साइकिल रैली अनवरगंज, मेवादपुर, वनकटी, मेथी, सैदुल्लागंज सदिया, मुगलपुरा, सदा होते हुए बिठौरा खुर्द में तथा अमरगंज से शुरू हुई साइकिल रैली शरीफगंज, उजैहनिया, पौटाकलां खमरिया होते हुए भूराविक्रम में समाप्त हुई। दोनों स्थानों पर विधायक श्री वर्मा ने करीब तीन किमी साइकिल चलाई। नरेंद्र मिश्रा कट्टर, फूलचंद मौर्य, इमरान, मो. आरिफ, मेढ़ईलाल गंगवार, धर्मेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। साइकिल यात्रा के दौरान विधायक हेमराज ने कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर प्रदेश सरकार की उपलब्धि का बखान किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। विधायक पीतमराम और सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पिपरिया दुलई क्षेत्र में बृहस्पतिवार को साइकिल रैली निकाली। गांव पिपरिया दुलई से शुरू हुई साइकिल रैली गांव मकरंदपुर, जेठापुर आदि गांव निकली। इस दौरान गांव में हुई नुक्कड़ सभाओं में सपा नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों, नीतियों और कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सपा ने सभी वर्गों के लिए कार्य किए हैं। इससे पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बौखलाएं अन्य पार्टियों के लोग झूठी और मनगढंत बयानबाजी कर पार्टी के लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। रैली में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, राकेश मिश्रा, नगराध्यक्ष महेश आजाद, तौफीक खां, नोमान अली वारसी, प्रवीन चौहान, सुरेंद्र मिश्रा, शलभ सक्सेना, राजपाल भारती, कढेर सिंह, अलिलेश वर्मा, राजाराम, अहीद खां, मनोज सिंह, सरित सिंह, अनिल कुमार, रामकुमार, मुन्ना दीक्षित, हरिओम यादव, जैतराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। तमाम सपा कार्यकर्ता गांव तिरकुनिया नसीर में जमा हुए। जहां से सेक्टर प्रभारी सद्दीक अहमद ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिमझिम बारिश के बीच सैंकड़ों कार्यकर्ता गांव फरदिया, देवरनियां, सद्दरपुर, भगौतीपुर, जेठनियां, हर्रायपुर, विलासपुर, उदयपुर, नूरपुर, लाहौरगंज, होते हुए अमरिया पहुंचे। जहां रैली का समापन हुआ। रैली में प्रमुख रूप से अफजाल अहमद, शेर सिंह, हाजी उस्मान हुसैन, कासिम, शब्बीर अहमद, चंद्रसेन, अकलाख हुसैन, वली अहमद, अल्ताफ अहमद, अमनदीप, मोहम्मद उस्मान, रहमत हुसैन सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed