फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   film city in Pilibhit

फिल्म सिटी बनी तो जनपद समेत उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
film city in Pilibhit
पीलीभीत। बरेली मंडल की कई प्रतिभाएं आज अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी है, वहीं कई अन्य मंजिल की ओर बढ़ने को प्रयासरत हैं। ऐसे में यदि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने के अनुरोध को तवज्जो मिलती है तो इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड तक की प्रतिभाएं अभिनय के क्षेत्र में मुकाम पा सकती हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा के बजाय पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि फिल्म सिटी के लिए प्राकृतिक नजारे, झीलें, जंगल आदि महत्वपूर्ण होता है। इस लिहाज से पीलीभीत फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त रहेगा। इधर फिल्म, डांस, एक्टिंग, मॉडलिंग के कॅरिअर से जुड़े युवाओं का भी मानना है कि जनपद फिल्म सिटी बनाने के लिए केवल इसलिए उपयुक्त नहीं है कि यहां के लोगों को फिल्मों में मौका मिलेगा, बल्कि इस लिहाज से उपयुक्त है क्योंकि यहां वह सब कुछ है, जिसकी काल्पनिक लोकेशन अन्य फिल्म सिटी में तैयार की जाती है। इन युवाओं का मानना है कि यदि फिल्म सिटी बनती है तो इससे जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश, उत्तराखंड समेत आसपास के प्रदेशों की संसाधन न होने से दम तोड़ रही प्रतिभाओं को प्लेटफार्म पर आकर कुछ कर दिखाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

आसपास की प्रतिभाओं को भी मिलेगा प्लेटफार्म
मैंने 20 साल के कॅरियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। अपने सपनों को सच करने के लिए कई युवाओं को मुंबई में संघर्ष करते देखा है। यदि जनपद में फिल्म सिटी बनती है तो यह जनपद के लिए बहुत गौरवशाली बात होगी। जनपद समेत आसपास के जनपदों में प्रतिभाओं का अंबार है, जरूरत उन्हें एक प्लेटफार्म पर लाने की है। जोकि फिल्म सिटी बनने से ही पूरी हो सकेगी। - जावेद हुसैन, कोरियोग्राफर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं के लिए होगा बड़ा अवसर
मैं पिछले पांच सालों से डांस में बेहतर मुकाम पाने के लिए कोशिश कर रहा हूं। इसके लिए मैं कभी मुम्बई तो कभी दिल्ली तो कभी कहीं और जाता रहा। इसकी वजह यही है कि हमारे प्रदेश में इससे जुड़ी कोई इंडस्ट्री नहीं है। मुख्यमंत्री ने यदि अभिनेता राजपाल यादव के अनुरोध को तवज्जो दी तो यह प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा। इसके साथ जिले की भी तस्वीर बदल सकेगी। - आदित्य सिंह, डांसर

मुख्यमंत्री का फैसला सराहनीय
मुख्यमंत्री योगी को फिल्म सिटी बनाने का फैसला बेहद सराहनीय है। खासकर यहां की लड़कियों के लिए। लड़कियों में अभिनय की वह क्षमता है, जिसके दम पर वह एक ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती हैं, मगर कहीं सुरक्षा तो कहीं आर्थिक तंगी उनके कदम रोकती है। मुझे मॉडलिंग और एक्टिंग में कॅरिअर बनाना है। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनना भी बेहद जरूरी है, ताकि यहां के प्रतिभाओं को भी कुछ कर दिखाने का मौका मिलेगा। - स्वाति मिश्रा, मिस इंडिया प्रिंसेस 2020
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed