फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fight between farmer and mill worker over token

Pilibhit News: टोकन को लेकर किसान और मिलकर्मी में मारपीट

Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fight between farmer and mill worker over token
- किसान ने गलत टोकन देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- मिलकर्मी बोला- गेट पर हंगामा कर रहा था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। नोवेल शुगर लिमिटेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आए किसान व मिल के कर्मचारी के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों के चोटे आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज की है।
थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव खानपुर उर्फ बीरमपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर नोबेल चीनी मिल आया था। उसके बाद फैक्टरी के गेट के अंदर ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ी करके टोकन लेने गया। उसके नाम का टोकन किसी दूसरे को दे दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति के नाम का टोकन उसे दिया गया।
विज्ञापन

जिस पर उसने कहा कि यह टोकन मेरे नाम का नहीं है। इस पर गन्ना नहीं तुलवाऊंगा। आरोप है कि मिल कर्मी श्याम मोहन निवासी गांव खरदाई थाना कोतवाली दियोरिया कला ने पीट दिया। उसे बचाने उसका साथी बुद्धसेन दौड़ा तब मिल कर्मचारी के तीन अन्य साथी भी आ गए। मारपीट में उसके गुम चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दियोरिया कला के गांव खरदाई निवासी श्याम मोहन वर्मा ने पुलिस को बताया कि बुद्धसेन गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जबरदस्ती गेट पर हंगामा करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। थाना बरखेड़ा के गांव भोपतपुर निवासी मिल के ड्राइवर मुकेश ने बचाने का प्रयास किया तभी हमलावरों ने उसे भी मारापीटा।
थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed