फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fenugreek rescue operations will be completed till June 5

पंद्रह जून तक पूरे होंगे बाढ़ से बचाव कार्य

Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fenugreek rescue operations will be completed till June 5
पंद्रह जून तक पूरे होंगे बाढ़ से बचाव कार्य
 सिंचाई राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि बाढ़ से बचाने के कार्यों में खेल अब नहीं चलेगा। पंद्रह जून से पहले बाढ़ से बचाने के कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। शारदा नदी पर पक्के पुल के निर्माण के प्रयास होंगे। राज्यमंत्री ने कई स्थानों पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। किसानों ने गेहूं खरीद में होने वाली कटौती के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा गया। सिंचाई राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख लखनऊ जाने को आसाम हाईवे से निकले। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन श्रीकांत सिंह, राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना के घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक बाबूराम पासवान ने सिंचाई मंत्री को शारदा नदी की बाढ़ से होने वाली तबाही की जानकारी दी और बताया कि बाढ़ से बचाव को अब तक खेल होता रहा है, जो अब नहीं होगा। बाढ़ से बचाव के सारे कार्य पंद्रह जून से पहले पूरे करा लिए जाएंगे। विधायक ने शारदा नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि इस पुल को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। सिंचाई मंत्री ने पुल के लिए अपने स्तर से भी प्रयास करने का आश्वासन दिया। बाढ़ खंड डिवीजन पूरनपुर होने और इसका कार्य क्षेत्र भी पूरनपुर होने के बाद खंड डिवीजन कार्यालय पीलीभीत में खुला होने की जानकारी पर उन्होंने रोष व्यक्त किया। कहा कि शीघ्र ही कार्यालय को पूरनपुर में खुलवाया जाएगा। भाकियू नेता मुनेंद्र पाल सिंह, मंजीत सिंह, चरन सिंह, शमशेर सिंह आदि ने गेहूं खरीद में राइस मिल और फ्लोर मिल मालिकों पर मंडी से खरीद न करने के बाद भी कमीशन काटने का आरोप लगाया। सिंचाई राज्यमंत्री से मिलने वालों में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, श्रीकांत सिंह, जरनैल सिंह, अजमेर सिंह छीना, डॉ. गुरदेव सिंह, प्रगट सिंह, जीवन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, तनवीर सिंह, रामपाल सिंह, जागीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, सुखअमृत सिंह आदि थे। सिंचाई मंत्री ने नगर के गुरुद्वारा श्री सभा में पहुंचकर मत्था टेका। यहां भाजपा नेता अखिलेश शर्मा, अतेंद्र पाल सिंह, नीरज प्रधान, अनुराग अग्रिहोत्री, सुरेश आजाद, सौरभपाल, त्रिभुवन शर्मा, मोनू गुप्ता, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के बलजीत सिंह खैरा, कश्मीर सिंह, जागीर सिंह आदि थे। उधर, भाजपा सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने अब तक सपा, बसपा और अन्य पार्टियों को चुनाव लड़ाने वालों पर भाजपा में होना दर्शाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाने से कोई भाजपाई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed