फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Female police launched Operation Majnu campaign

महिला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मजनू अभियान

Tue, 23 Feb 2016 08:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Female police launched Operation Majnu campaign
अमर उजाला खबर का असर रहा कि एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई महिला पुलिस ने ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। इसमे स्कूल गेट व आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उन्हें जमकर हड़काया। हालांकि अभियान के दौरान कोई शोहदा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं से छात्राएं काफी परेशान हैं। अमर उजाला ने 23 फरवरी के अंक में पुलिस की लापरवाही से छात्राएं परेशान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर पर संज्ञान लेकर एसपी ने महिला एसओ अनुपम सिंह को अभियान चलाकर शोहदों को पकडने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर एसओ महिला अनुपम सिंह सुबह सात बजे अभियान की शुरूआत की। उन्होंने उपाधि महाविद्यालय, अवंतीबाई कन्या इंचर कॉलेज, अंगूरी देवी इंटर कॉलेज पुष्प इंस्टीट्यूट आदि स्कूलों की अचानक चेकिंग की। इस दौरान स्कूलों के गेटों व आसपास मिले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उन्हें जमकर हड़काया। अचानक फोर्स आने पर कई युवा पुलिस को देखते ही किनारे हट गए। एसओ अनुपम सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed