फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father killed in the accident and two minor daughters

हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की मौत

Tue, 28 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Father killed in the accident and two minor daughters
हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की मौत
बिलसंडा-पुवायां रोड पर चपरौआ गांव के पास बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 30 वर्षीय युवक और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मीरपुर ढकरिया गांव निवासी अनिल कुमार सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह अपने साढू पदम सिंह की बहन अनीता देवी की शादी में शामिल होने के लिए पुवायां (शाहजहांपुर) जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सीमा देवी व दो पुत्रियां छह वर्षीय शीतल व तीन वर्षीय ज्योति भी थीं। पुवायां रोड पर चपरौआ गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक पहियों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जुटती देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा जहां अनिल व दोनों पुत्रियां शीतल व ज्योति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर सीमा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। मौके से मिला एक मोबाइल फोन भी ट्रक चालक का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed