फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father-in-law puts pressure on daughter-in-law to have a relationship

बहू के कमरे में घुसा ससुर: बोला- मेरे साथ रहो, संबंध बनाने का डाला दबाव; विवाहिता ने कहा- पति भी नहीं देता साथ

Thu, 28 Dec 2023 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि सास की मौत के बाद ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। उसके साथ कई बार छेड़खानी भी की। पति उसकी बात पर भरोसा ही नहीं करता। इससे परेशान विवाहिता ने घर छोड़ दिया और किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। 

विज्ञापन
Father-in-law puts pressure on daughter-in-law to have a relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका ससुर उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। उसकी हरकतों से परेशान होकर वह किराये के मकान में रहकर अपना गुजर-बसर कर रही है।

विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर अय्याश किस्म का है। सास के मरने के बाद वह कई बार घर में अकेला देखकर उससे छेड़खानी कर चुका है। जब उसने पति से मामले की शिकायत की तो वह इस बात का भरोसा नहीं करता। विवाहिता का आरोप है कि 22 दिसंबर को ससुर उसके कमरे पर घुस आया। उसने साथ में रहने और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन


जब विवाहिता ने विरोध किया तो ससुर कमरे में चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चुरा ले गया। पीड़ित विवाहिता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ननदोई ने किया दुष्कर्म
कलीनगर क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। आरोप है कि ननदोई ने कमरे में अकेला देख विवाहिता को धमकाकर दुष्कर्म भी किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले उसकी शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मधईया निवासी युवक से हुई थी। दहेज में गाड़ी खरीदने के लिए 15 लाख रुपये, सोना-चांदी के जेवरात भी दिए थे। शादी के बाद पति के अलावा ससुर, सांस, ननदोई और ननद दहेज में 15 लाख रुपये की और मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

आरोप है कि 15 सितंबर को रात में कमरे में अकेली सो रही विवाहिता के साथ ननदोई ने नशे की हालत में तमंचे से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर सात नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed