फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father-in-law brutally beats son-in-law in Pilibhit video goes viral

UP: पीलीभीत में ससुरालवालों ने दामाद को दी तालिबानी सजा, पहले बेल्ट से फिर पेड़ से बांधकर पीटा, तीन गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद को ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Father-in-law brutally beats son-in-law in Pilibhit video goes viral
पीड़ित मोहम्मद यामीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के बरादुनवा गांव में ससुराल पहुंचे दामाद को ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश में किया। घटना चार माह पुरानी है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में एक मौलाना व उसके परिवार के लोग शख्स को जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित को पेड़ से बांधकर भी पीटा गया। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन आरोपी उस पर तरस नहीं खाते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना...सिंदूर अपने पैसों से', अंजली ने नोट में लिखा आपकी खुशी में ही मेरी खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का नाम मोहम्मद यामीन है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर कासिम, शमशुद्दीन, मोईनुल निवासी बरादुनवा व नबी रसूल निवासी बरातभोज जहानाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नशे का आदी है पीड़ित 
आरोपी पक्ष के लोगों का कहना था कि पीड़ित नशे का आदी है। इसके कारण उसकी पत्नी परेशान रहती है। इस बात से नाराज होकर ससुरालवालों ने उसे घर बुलाकर बेरहमी से पीटा। सीओ सदर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

जांच में सामने आया कि 10 अप्रैल 2025 को पिंजरा वमनपुरी निवासी यामीन अपनी पत्नी को लेने के लिए दरादुनवा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां उसके चचिया ससुर शमशुद्दीन, उनके पुत्र मोईनुल व सगे साले कासिम ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी शमशुद्दीन, मोईनुल व कासिम को गिरफ्तार कर चालान किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed