Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर बाइक से टकराकर खाई में पलटी कार, पिता-पुत्री की मौत, चार घायल
टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में पलट गए। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी खाई में पलट गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
सुनगढ़ी क्षेत्र के बरहा निवासी हरीश उर्फ बब्लू (35) बाइक से शनिवार सुबह करीब आठ बजे न्यूरिया क्षेत्र गांव मैदना स्थित ससुराल में जाने के लिए निकले थे। बाइक पर 17 वर्षीय पुत्री मोनी और पुत्रवधु पूजा भी बैठी थी। टनकपुर हाईवे पर मैदाना के निकट निर्माणाधीन पुल के निकट कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे।
मौके पर ही पिता-पुत्री की मौत
बाइक सवार हरीश और पुत्री मोनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्रवधु पूजा के अलावा कार में सवार कमलादेवी, बेटा संजीव, बेटी रीना घायल हो गए। कार में सवार लोग पूर्णागिरि से लौट रहे थे। हादसे के मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल की गई।