फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father accused son of stabbing

Pilibhit News: पिता ने पुत्र पर लगाया चाकू से घायल करने का आरोप

Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father accused son of stabbing
बीसलपुर। कोतवाली के गांव जसोली निवासी ओमप्रकाश ने पुत्र पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव जसोली निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका एक बेटा जयप्रकाश बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में रहता है। ओमप्रकाश सोमवार को देरशाम बीसलपुर के रामलीला मैदान के पास से गुजर रहा था। वहां जयप्रकाश और उसकी पत्नी एकता देवी मिल गए। जयप्रकाश ने ओमप्रकाश से उनके द्वारा अपने विरुद्ध की गई शिकायत को झूठा बताते हुए शिकायत वापस लेने को कहा।

ओमप्रकाश ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। इसी पर विवाद हो गया। आरेाप है कि जयप्रकाश ने ओमप्रकाश के दाएं हाथ में चाकू से वार कर दिया। जयप्रकाश और उसकी पत्नी ने मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। ओमप्रकाश ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशेाक पाल ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर गाली गलौज, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और धारदार हथियार से घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जयप्रकाश और उसकी पत्नी एकता देवी को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed