फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers will be able to sell paddy at rice mills also, payment will be received in 10 days

Pilibhit News: राइस मिलों पर भी धान बेच सकेंगे किसान, 10 दिन में मिलेगा भुगतान

Fri, 29 Sep 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to sell paddy at rice mills also, payment will be received in 10 days
पीलीभीत। धान क्रय नीति में इस बार किसानों को राइस मिलों पर भी धान बेचने की सुविधा दी गई है। किसान शासन की ओर से तय मूल्य पर राइस मिल पर सीधे धान की बिक्री कर सकेंगे। राइस मिल की ओर से 10 दिन के भीतर भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करने के बाद 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने की आदेश है। इधर, शासन ने इस बार राइस मिलों पर सीधे धान की बिक्री की सहूलियत किसानों को दी है। किसान राइस मिलों पर अपना धान बिक्री करेंगे तो उन्हें 10 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। ऐसा न होने पर राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राइस मिलों को खरीदे गए धान का 15 दिन के अंतराल से मंडी समिति को पूरा विवरण देना होगा, ताकि उस पर मंडी शुल्क तय किया जा सके। शासन के इस आदेश के बाद राइस मिलों पर किसानों के धान लदे वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं हैं। करीब 10 दिनों से लगातार राइस मिलों पर धान आ रहा है। मंडी में आढ़तों पर भी धान की आवक बढ़ रही है। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने बताया राइस मिलों पर धान खरीदने के बाद 10 दिनों में भुगतान के निर्देश जारी हुए हैं। इसकी सभी राइस मिलर्स को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed