फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers were scared after seeing tiger in Khirkiya Bargadia's field

Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया के खेत में बाघ देख सहमे किसान

Fri, 30 May 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers were scared after seeing tiger in Khirkiya Bargadia's field
पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया के निकट बाघ की चहलकदमी जारी है। बृहस्पतिवार को खेत में बाघ की मौजूदगी देख लोगों ने शोर शराबा किया। दोपहर में खेत में जुताई कर रहे ग्रामीण बाघ को सामने देख दहशत में आ गया। शोर शराबे पर बाघ खेतों की ओर चला गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने विधायक बाबूराम से मिलकर जंगल किनारे तार फेंसिंग कराने को पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बाघ ने रविवार को गन्ना के खेत में निराई कर रही गांव खिरकिया बरगदिया निवासी रामायन की पत्नी लौंग श्री को मार डाला था। बाघ की दहशत के चलते किसान समूहों के रूप में सड़क से आवागमन कर रहे हैं। जंगल किनारे के खेतों मेंं जाने से किसान कतरा रहे है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाघ जंगल से कुछ दूरी पर स्थित विवेक सिंह चौहान के खेत में देखकर खेतों में काम लोगों ने शोर-शराबा किया। बाघ खेतों की ओर चला गया। सूचना पर बाघ की निगरानी में लगे वनकर्मी भी पहुंचे। दिन में चार बजे गांव निवासी रतन गांव के इकबाल खां के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। बाघ उसके समीप तक आ गया। शोर-शराबा पर बाघ फिर खेतों में चला गया। बाघ की चहल कदमी से लोगों में दहशत है। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने विधायक बाबूराम पासवान से मिलकर जंगल किनारे तार फेंसिंग कराने को पत्र सौंपा। किसान विवेक सिंह चौहान ने बताया कि विधायक ने मोबाइल पर डीएम से वार्ता कर तारफेंसिंग कराने को कहा। हरीपुर रेंजर सहीर खां ने बताया कि खेत जंगल से सटे हुए है। इसको लेकर बाघ खेतों में आ जाता है। उसकी निगरानी को टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed