फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers' uproar in sugar mill, weighing remained closed for three hours

Pilibhit News: चीनी मिल में किसानों का हंगामा, तीन घंटे बंद रही तौल

Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar in sugar mill, weighing remained closed for three hours
मिल के केन यार्ड में विरोध  जताते किसान । संवाद
बरखेड़ा। बाहर के किसानों से नकद धनराशि देकर गन्ना खरीदे जाने पर मिल क्षेत्र के किसान भड़क गए। हंगामा किया और मिल गेट पर गन्ने की तौल बंद करा दी। पता चला तो मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसानों के विरोध की वजह से करीब तीन घंटे तक तौल बंद रही।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल बरखेड़ा रात के समय नकद धनराशि देकर गन्ने की खरीद करती है। सोमवार सुबह करीब पांच जब यह बात मिल गेट पर गन्ने की तल कराने आए मिल क्षेत्र के किसानों को पता चली तो वह हंगामा करने लगे। अवैध तरीके से नकद गन्ना खरीदने का आरोप लगाकर तौल बंद करा दी। तौल बंद होने और किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही गन्ना प्रबंधक सुबोध गुप्ता व एचआर हेड आखिलेश्वर उपाध्याय मौके पर पहुंचे। किसानों से बात की।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि मिल दूसरे क्षेत्र के किसानों से नकद खरीद कर रही है। उनका भुगतान समय से नहीं होता। हमारे ही पैसे से मिल प्रशासन नगद गन्ना खरीद रहा है। परिणाम यह होगा कि अभी तो चीनी मिल हमें एक साल बाद भुगतान दे रहा है। फिर दो वर्ष बाद भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल अधिकारियों के समझाने और नकद खरीद न करने के आश्वासन पर किसान मान गए। करीब तीन घंटे बाद मिल गेट पर तौल शुरू हो सकी। किसान कौशल कुमार निवासी विचपुरी ने बताया कि मिल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में नगद गन्ना खरीद नही की जाएगी।जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि नगद गन्ना खरीदना गलत है। मामले जांच कराई जाएगी। दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।


हमें भुगतान करे, फिर चाहे जैसे खरीदे गन्ना
रम्परा उजहनिया निवासी किसान मुरारी लाल ने बताया कि चीनी मिल हमारे गन्ना बकाए का भुगतान कर दे। फिर जैसे मन को खरीद करे।ताराचंद ने बताया कि हमारा भुगतान रुका ह और मिल नकद खरीद कर रही है। किसान बलकार सिंह व कौशल ने कहा कि मिल को हम किसानों के गन्ने का पहले भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed