{"_id":"620406392869a026247e4fee","slug":"farmers-surrounded-the-vehicles-of-bjp-mla-s-son-in-pipariya-majhra-protest-pilibhit-news-bly4749999106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरिया मझरा में भाजपा विधायक के बेटे की गाडियों को किसानों ने घेरा, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरिया मझरा में भाजपा विधायक के बेटे की गाडियों को किसानों ने घेरा, विरोध
विज्ञापन
पिपरिया मझरा में भाजपा विधायक के बेटे की गाड़ियों को किसानों ने घेरा, विरोध
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने गए थे विधायक बाबूराम पासवान के बेटे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा में बुधवार को दिन में करीब 11 बजे भाजपा का विरोध हुआ। चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के बेटे ऋतुराज पासवान की गाड़ियों को कुछ किसानों ने घेरा। कार्यकर्ताओं से बहसबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जवाब दिए तो टकराव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विरोध करने वालों को समझाया।
विधायक पुत्र के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विरोध करने वाले किसानों का कहना था कि भाजपा से विरोध है, आपसे नहीं। जब विधायक पुत्र ने कहा कि आप दिल्ली में जाकर विरोध करो। यहां तो हम प्रचार करने आए पर किसान संतुष्ट नहीं हुए। अलबत्ता कुछ देर के लिए मौके से हट गए। जब विधायक के पुत्र प्रचार करते समय गांव से बाहर को जा रहे थे तब एक स्थान पर भाजपा के विरोध में नारेबाजी हुई। विधायक के बेटे ऋतुराज पासवान से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरा गांव उनके साथ था लेकिन कुछ जो भाकियू से जुड़े हुए हैं, वही विरोध कर रहे थे। वह एक वर्ष से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना था कि वे लोग टकराव कर सकते। उन्होंने इसीलिए पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस भी पहुंच गई थी। इस गांव में वह प्रचार करके लौट आए हैं।