फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers should protect sugarcane from diseases: Dr. Kapil

किसान गन्ने को बीमारियों से बचाएं : डॉ. कपिल

Fri, 03 May 2024 04:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers should protect sugarcane from diseases: Dr. Kapil
बीसलपुर के गांव अमृता खास में गोष्ठी में किसानो को जानकारी देते कृ​षि वैज्ञानिक । संवाद
बीसलपुर। गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कपिल ने कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए गन्ने की फसल को बीमारियों से बचाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव अमृता खास में गन्ना विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि यदि गन्ने की फसल को बीमारियों से नहीं बचाया गया तो इससे उत्पादन प्रभावित होगा और किसानों को काफी घाटा होगा।
गोष्ठी में गन्ना शोध केंद्र से ही आए डॉ. जीएन गुप्ता ने किसानों को सुझाव दिया कि वे लोग गन्ने की रिजेक्ट प्रजाति न बोएं। उन्होंने गन्ने की टॉप बोरर बीमारी के बारे में विस्तार से बताया और उसे दूर करने के उपायों की भी जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

गोष्ठी में अधिकारियों ने कुछ किसानों की ओर से गन्ने की फसल मेें लगने वाली बीमारियों के बारे मेें पूछे के सवालों के जवाब भी दिए। अध्यक्षता धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और संचालन अवधेश कुमार ने किया। गोष्ठी में गन्ने की खेती से संबंधित साहित्य भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed