फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers should be sent to All government schemes

किसानों तक पहुंचाई जाएं  सभी सरकारी योजनाएं

Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 किसानों को अच्छी फसल और उसका उचित दाम उपलब्ध हो। सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ उनको मिले। विभागीय कर्मचारियों को कृषि योजनाओं का गांव -गांव प्रचार प्रसार करने के निर्देश उप कृषि निदेशक एके सिंह ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर बोलते हुए दिए। 
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर कृषि विभाग की ओर से कृषि विविधिकरण विषय पर आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इसमें किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, केसीसी सहित तमाम योजनाओं का प्रचार प्रचार करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने व्यक्तिगत एवं स्वयं सहायता समूहों के द्वारा सब्जी उत्पादन, फल, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के प्रति किसानों को प्रेरित करने को कहा, ताकि किसानों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। 
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किसानों की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं एवं अनुदान के बारे विस्तार से बताया। इसके बाद प्रतिभागियों से प्रस्तुतीकरण कराकर भी देखा गया। जिसमें कुल 33 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. एसएस ढाका, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ प्रशिक्षक विपिन कुमार, प्रशिक्षक कंचन कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed