फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers Revenue Department Against display

किसानों ने राजस्व विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 29 Apr 2015 12:05 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 29 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers Revenue Department Against display
मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध गांव
विज्ञापन
शहबाजपुर के किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शनकर नारेबाजी की।

गांव शहबाजपुर के तमाम किसान मंगलवार को तहसील परिसर में जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे लोगों का आरोप था कि राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते उनके गांव में ओला और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने एसडीएम एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन करने वालों में रामभरोसे लाल साधुराम, बिटोली देवी, धर्मेंद्र, रामकुमार, बाबूराम, ओमप्रकाश, ओमकार, श्रीकृष्ण, कुंवर सेन, रामदास, नत्थू लाल, रामबहादुर, वीरपाल, गंगा सहाय, सौहद्रा देवी, राजाराम, सर्वेश कुमार, हरीओम, विजय पाल आदि किसान शामिल थे।
भाकियू ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
पूरनपुर। भाकियू ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने, अवैध रूप से चल रहे बीज प्लांटोें आदि को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया।
भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन मेें बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना ब्याज सहित शीघ्र कराने, ओलावृृष्टि/ बारिश में सभी किसानों को मुआवजा दिलवाने, सदमें से मरे किसानों की मौत पर उनके परिवार वालों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने आदि मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, स्वराज सिंह, रमेश मिश्रा, जगतार सिंह, रामकुमार पांडेय, निंदर सिंह, गंगा सिंह, तलविंदर सिंह,  रमनजीत सिंह, जगमीत सिंह, जगदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed