फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers pay 6 thousand crores in twenty days

बीस दिन में किसानों को छह हजार करोड़ का भुगतान

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers pay 6 thousand crores in twenty days
राजेश - फोटो : अमर उजाला
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल बोले, योगी सरकार ने अल्प कार्यकाल में किए ऐतिहासिक काम
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने अल्प कार्यकाल में इतने काम कर दिए हैं, जो अन्य सरकारें दस सालों में भी नहीं करा पाईं। वह एक स्वागत समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
 वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चाहेें गन्ना किसान हों या फिर अन्य काश्तकार, सभी को ऐतिहासिक रूप से उनकी फसल का भुगतान किया जा रहा है। बीस दिनों में काश्तकारों को छह हजार करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। सरकार ने प्रण किया है कि फसल का भुगतान हरहाल में 14 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। किसानों को इससे बहुत लाभ हो रहा है और वे सरकार के इस निर्णय से खुश हैं। आपदा से प्रभावित किसानों को 24 घंटे के अंदर उनके नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है। 
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली मुहैया कराने का निर्णय लिया है। उस पर अमल भी हो रहा है। एटीएम खाली होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एटीएम में करेंसी भरने का काम चयनित एजेंसी करती है। कहां कमी है, इसे देखा जाएगा और निश्चित रूप से सुधार होगा। बैंक कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार पर वित्तमंत्री ने कहा कि योगी सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि गुंडई और दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नगर सीमा गुर्री चौकी पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) संतोष कुमार, लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अनिल शुक्ल, राजेश गिरि आदि ने वित्तमंत्री की अगवानी कर उनका स्वागत किया। यहां से वह मोदी कॉलोनी में रमाकांत मोदी के आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह उद्योगपति कैलाश नारायण अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। वहां विधायक रोशनलाल वर्मा, किशन अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, योगेश गुप्ता पिंकू, सीए प्रदीप गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, माधव अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed